दल्लीराजहरा ,,राजहरा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूली और कॉलेज छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
. शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम:
स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
सख्त कार्रवाई:
बीते पांच दिनों में 80 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल ₹33,300 की चालानी कार्रवाई की गई है।
. नियम उल्लंघन पर सख्ती:
बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, नो-पार्किंग, बिना दस्तावेज, मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, मालवाहक में यात्री ढोने जैसे मामलों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
. अपराधियों को दी गई समझाइश:
क्षेत्र के चिन्हित निगरानीशुदा और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाने बुलाकर अपराध से दूर रहने, शांतिपूर्ण जीवन जीने और कानून का पालन करने की समझाइश दी गई।
. जनहित में अपील:
वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दस्तावेज साथ रखें और संयमित गति में वाहन चलाएं। आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की गई है।
इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा और थाना प्रभारी राजहरा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
राजहरा पुलिस आम जनता से अनुरोध करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा, नियम पालन – सुरक्षा का प्रमाण” 0000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165578
Total views : 8191520