राजहरा पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 4 दिन में 7 गिरफ्तार, सट्टा-जुआ पर भी शिकंजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजहरा पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 4 दिन में 7 गिरफ्तार, सट्टा-जुआ पर भी शिकंजा

दल्लीराजहरा,,अवैध शराब, जुआ और सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते चार दिनों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध शराब के 7 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें जिला बदर करने की कार्यवाही भी शुरू की गई है।

इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा की निगरानी में, थाना प्रभारी रविशंकर पांडे के नेतृत्व में किया जा रहा है।


-आबकारी एक्ट के तहत 7 अलग-अलग प्रकरण दर्ज

1. मनोज रामटेके को वार्ड क्रमांक 18 में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते रंगे हाथ पकड़ा गया।

> प्रकरण क्रमांक 190/25 – धारा 36(च) आबकारी एक्ट

2. नेमीन बाई साहू को वार्ड क्रमांक 17 में घर के बाहर शराब बेचते गिरफ्तार किया गया।

> 20 पाव शराब और ₹200 नकद जब्त | अपराध क्रमांक 192/25 – धारा 34(1)(ख)

3. प्रमोद सिन्हा, खड़गांव निवासी, को वार्ड क्रमांक 26 में 32 पाव शराब के साथ पकड़ा गया।

> अपराध क्रमांक 195/25 – धारा 34(2)

4. ओम बाई, वार्ड क्रमांक 22 की होटल में शराब पिलाने की सुविधा देती मिलीं।

> अपराध क्रमांक 196/25 – धारा 36(सी)

5. मोहनीश राजाभोज को सब्जी मंडी चिखलाकसा में शराब बेचते पकड़ा गया।

> 20 पाव शराब और ₹200 जब्त | अपराध क्रमांक 197/25 – धारा 34(1)(ख)

6. बिहारीलाल चतुर्वेदी, वार्ड 17 निवासी, को बोगदा पुलिया के पास शराब बेचते गिरफ्तार किया गया।

> 20 पाव शराब और ₹200 नकद जब्त | अपराध क्रमांक 198/25 – धारा 34(1)(ख)

7. विजय सिंह राजपूत, चिखलाकसा निवासी, को 11 पाव और 3 अध्धी शराब के साथ पकड़ा गया।

> अपराध क्रमांक 199/25 – धारा 34(1)(क)
निगरानी बदमाशों पर जिला बदर की कार्यवाही
थाना राजहरा पुलिस ने क्षेत्र के सक्रिय निगरानीशुदा बदमाशों की पहचान कर उन्हें चेकिंग के लिए थाने बुलाया और उनके विरुद्ध जिला बदर तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अपराधों से दूर रहें और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें,,,0000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *