रायपुर साहित्य उत्सव 2026: सभी जिलों में कॉलेज छात्रों के लिए कविता-कहानी प्रतियोगिताएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: नवा रायपुर में अगले महीने आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव 2026 से पहले, प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्रों के लिए कहानी और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वोत्कृष्ट कहानी और कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। जिलेवार नोडल अधिकारी प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए नियुक्त किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। 30 दिसंबर के बाद प्राप्त सामग्री प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी।

प्रतियोगिताओं में पुरस्कार राशि इस प्रकार होगी:

  • जिला स्तर: प्रथम पुरस्कार 5,100 रूपए, द्वितीय 3,100 रूपए, तृतीय 1,500 रूपए। प्रोत्साहन पुरस्कार: 1,000 रूपए × तीन।

  • राज्य स्तर: प्रथम पुरस्कार 21,000 रूपए, द्वितीय 11,000 रूपए, तृतीय 7,000 रूपए। प्रोत्साहन पुरस्कार: 5,100 रूपए × तीन।

प्रतियोगिता में शामिल की जाने वाली कविता न्यूनतम 8 छंदों की मौलिक, अप्रकाशित और टंकित होनी चाहिए। कहानी 1200 शब्दों में मौलिक, अप्रकाशित और टंकित होनी चाहिए। प्रतिभागी किसी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के छात्र होने चाहिए और उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रवेश के साथ महाविद्यालय का परिचय पत्र या प्राचार्य का प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। पुरस्कारों की घोषणा जनवरी 2026 में की जाएगी और विजेताओं को 23-25 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में आयोजित साहित्य उत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। जमा की गई कविताओं और कहानियों का संकलन प्रकाशित किया जाएगा, जिसका विमोचन उत्सव के मंच पर होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment