रायपुर पुलिस ने 6 अंतर्राज्यीय ठगों को किया गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर कर रहे थे ठगी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर पुलिस ने 6 अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

मुख्य घटनाक्रम और गिरफ्तार आरोपी

  1. केश 1: विरल कुमार पटेल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा का झांसा देकर 40 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दी। आरोपी विपुल पाटने (28) निवासी बांद्रा, मुंबई, नागपुर में रहकर यूनिक इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से रकम हड़पता था।

  2. केश 2: अंचित कुमार सिन्हा के साथ 30 लाख रुपए की ठगी हुई। आरोपी शोएब अख्तर (27) छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के निवासी थे।

  3. केश 3: राहुल कुमार के साथ 46 लाख रुपए की ठगी। आरोपी पूनम चंद वर्मा (54) और उनके साथी कल्लू मंसूरी (46) इंदौर मध्यप्रदेश निवासी, एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के जरिए रकम हड़प रहे थे।

  4. केश 4: केयूरी मजीथीया ने ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दी। आरोपी सुहैल अहमद (31) पन्ना, मध्यप्रदेश निवासी।

  5. केश 5: खेमचंद पटेल के साथ शेयर ट्रेडिंग में 12 लाख रुपए की ठगी। आरोपी जयंत अहिरवार (23) सीहोर, मध्यप्रदेश निवासी।

सभी आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों से जुड़े थे, और उनके खिलाफ भा.न्या.सं., आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी सूची

  1. जयंत अहिरवार, पिता रमेश, 23 वर्ष, इंदिरा कॉलोनी, सीहोर, मध्यप्रदेश

  2. सुहैल अहमद, पिता जमील अहमद, 31 वर्ष, पन्ना, मध्यप्रदेश

  3. विपुल पाटने, पिता कमलागर पाटने, 28 वर्ष, बांद्रा मुंबई (हाल मुकाम नागपुर)

  4. पूनमचंद्र वर्मा, पिता प्रेमचंद, 54 वर्ष, जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश

  5. कल्लू मंसूरी, पिता इब्राहिम मंसूरी, 46 वर्ष, जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश

  6. शोएब अख्तर, पिता अब्दुल मोहिद, 27 वर्ष, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

यह कार्रवाई साइबर अपराधों के प्रति रायपुर पुलिस की सख्त चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment