राज्योत्सव में पीएम मोदी की एंट्री से रायपुर ‘हाई अलर्ट’ पर! 25वीं वर्षगांठ पर किले में बदला जाएगा नवा रायपुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

???????? रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5000 जवानों की तैनाती – सुरक्षा इंतज़ाम फुलप्रूफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25वें राज्योत्सव में इस बार चमक-दमक के साथ सुरक्षा का भी जबरदस्त पहरा देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य आयोजन में शामिल होने 1 नवंबर को रायपुर आ रहे हैं। पीएम के दौरे को देखते हुए रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के अभेद्य इंतज़ाम किए गए हैं।

 सुबह पहुंचेगे पीएम, शाम को लौटेंगे दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा करीब 7 घंटे लंबा होगा।

  • ✈️ सुबह 9:40 बजे — विशेष विमान से रायपुर आगमन

  • ???? सुबह 10:00 से 10:30 — सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से “दिल की बात”

  • ????️ 10:45 से 11:30 — ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का शुभारंभ

  • ????️ 11:45 से 1:15 — छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन

  • ???? 1:30 से 2:15 — जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का लोकार्पण

  • ???? 2:30 से 4:00 — राज्योत्सव के भव्य शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी

  • ✈️ 4:30 बजे — दिल्ली के लिए रवाना

 सुरक्षा के ‘लोहे के घेरे’ में रायपुर

पीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने राजधानी को लगभग सुरक्षा किले में बदल दिया है।

  • सुरक्षा की कमान एडीजी दीपांशु काबरा के हाथों में है।

  • रायपुर एयरपोर्ट और नवा रायपुर क्षेत्र में 5 एडीजी, 12 डीआईजी और 2000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे।

  • पीएम की सुरक्षा में 70 एसपीजी कमांडो पहले ही रायपुर पहुँच चुके हैं।

  • 20 आईपीएस, 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी, और 5000 पुलिसकर्मी मैदान में रहेंगे।

 ट्रैफिक और आमजन के लिए विशेष व्यवस्था

किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

  • सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नवा रायपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

  • आम जनता के लिए रूट डायवर्जन जारी किया गया है।

  • 16 पार्किंग जोन बनाए गए हैं और वहां से 100 ई-रिक्शा के जरिए लोगों को स्थल तक लाने-ले जाने की सुविधा दी जाएगी।

 भीड़ में सिविल ड्रेस में रहेंगे पुलिसकर्मी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि

“नवा रायपुर के हर सेक्टर को ज़ोन में बाँटा गया है। अलग-अलग जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है, और सुरक्षा टीम सिविल ड्रेस में भीड़ के बीच तैनात रहेगी।”

 भव्यता और गर्व का संगम

इस साल राज्य की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) होने के कारण समारोह को विशेष रूप से यादगार बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *