रायपुर: कचना रेलवे फाटक पर बड़ी लापरवाही, ट्रेनों की आवाजाही के बीच खुला रहा गेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: रायपुर–महासमुंद रेलखंड पर स्थित कचना रेलवे फाटक पर सोमवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान लेवल क्रॉसिंग गेट खुला रहा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

अप-डाउन लाइन पर चल रही थीं ट्रेनें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनें रायपुर की ओर आ-जा रही थीं। इसी बीच लेवल क्रॉसिंग पर कचना पार क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग बाइक और कार से आवाजाही कर रहे थे। स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण बनी रही।

इंटरलॉकिंग सिस्टम से जुड़ा है गेट

प्रारंभिक जानकारी में इसे गेटमैन की लापरवाही बताया जा रहा है। हालांकि यह फाटक आरवीएच सिग्नल केबिन से इंटरलॉकिंग सिस्टम के माध्यम से संचालित होता है, जहां से कचना गेट को खोला और बंद किया जाता है। ऐसे में मामला और भी गंभीर माना जा रहा है।

मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

घटना के बाद भी किसी रेल अधिकारी के मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment