रायपुर बना ड्रग्स का अड्डा! नाबालिगों तक पहुंचा ज़हर, डेंजर सिटी बनाने में जुटा खतरनाक नेटवर्क”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी एक बार फिर ड्रग्स के जाल में फंसती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस और समाज दोनों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में एक नाबालिग युवक को कार में बैठकर MDMA ड्रग्स की लाइन बनाते और 100 रुपए के नोट से उसे सूंघते देखा जा सकता है। वीडियो पर बैकग्राउंड में गैंग सॉन्ग चल रहा है और युवक गिफ्ट पैक के साथ भी नजर आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो सुंदर नगर इलाके का बताया जा रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया गया। हालांकि वीडियो कब शूट हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ड्रग्स के इस नेटवर्क का खुलासा होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि पंजाब–दिल्ली रूट पर शिकंजा कसने के बाद अब नागपुर और गोंदिया से नया सप्लाई नेटवर्क सक्रिय हो गया है। यही गैंग अब वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए कस्टमर की डिमांड लेने के बाद गली–गली घूमकर सप्लाई कर रहा है।

बीते दिनों इस नेटवर्क की गतिविधियां भाठागांव, न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, समता कॉलोनी, वीआईपी रोड, बिरगांव और शंकर नगर में देखी गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़े सप्लायर अंडरग्राउंड हो चुके हैं, लेकिन वे अपने सिंडिकेट के युवाओं के जरिए सप्लाई का काम जारी रख रहे हैं।

फिलहाल रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने गुप्त जांच शुरू कर दी है। युवक के वीडियो की पड़ताल की जा रही है और पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस नेटवर्क की बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *