रायपुर : हिन्दू धर्म में 250 परिवारों ने की वापसी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : हिन्दू धर्म में 250 परिवारों ने की वापसी

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी स्थित दहीहांडी मैदान में आज जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य के सानिध्य में 250 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की । इस अवसर पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और सच्चिदानंद उपासने भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इस दौरान घर वापसी कर रहे परिवारों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए घर वापसी कर रहे लोगों ने बताया कि उन्हें बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया। उन्हें कहा गया था कि यह बदलाव उनके स्वास्थ्य या जीवन के लिए लाभकारी होगा, लेकिन बाद में उन्हें उस धर्म में कोई संतोष नहीं मिला और उनका उस धर्म से मोहभंग हो गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने धर्म में लौटकर अच्छा लग रहा है। स्वामी नरेंद्राचार्य ने कहा कि वे अब तक देशभर में करीब 1 लाख 53 हजार परिवारों की घर वापसी करा चुके हैं। उन्होंने धर्मांतरण को गलत बताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में प्रभु ईसू के बारे में पढ़ाया जाता है, जिससे धर्मांतरण को बढ़ावा मिलता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *