Rain Alert: 8 से 11 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इस राज्य के 60 जिलों में आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। 8 से 11 मई तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।

इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना राज्य के कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः 3 से 5 डिग्री और 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कहां-कहां जारी हुआ है अलर्ट? बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, मथुरा, आगरा समेत 60 से ज्यादा जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गर्मी भी बरकरार हालांकि बादलों की मौजूदगी से थोड़ी राहत है, लेकिन भीषण गर्मी का असर अभी भी कायम है। मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, और वाराणसी जैसे शहरों में दोपहर के वक्त तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं, बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कब तक रहेगा असर? 11 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं, जिसके बाद 12 मई से मौसम के साफ होने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment