भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार ने एलान किया है कि अगस्त महीने से ट्रेनों को एक नए और आधुनिक ‘पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम’ पर शिफ्ट करने का काम शुरू हो जाएगा।
रेल भवन में हुई एक अहम समीक्षा बैठक के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह बदलाव इस तरह किया जाए कि यात्रियों को टिकट बुक करने में कोई परेशानी न हो। यह नया सिस्टम पुराने 40 साल पुराने ढांचे की जगह लेगा और इसे पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
भारतीय रेलवे का मौजूदा टिकट बुकिंग सिस्टम साल 1986 में शुरू हुआ था। पिछले 40 वर्षों में इसमें छोटे-मोटे बदलाव तो हुए, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बदलने का वक्त आ गया है।
यह नया सिस्टम आधुनिक तकनीक पर आधारित है जिसकी क्षमता पहले से कहीं ज्यादा है।
साल 2002 में इंटरनेट से टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद से रेलवे ने डिजिटल दुनिया में लंबी छलांग लगाई है।
आज के समय में रेलवे के लगभग 88 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं।
इस नए सिस्टम को बढ़ते यात्रियों की भीड़ और मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वेबसाइट या एप हैंग न हो।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8190166
Total views : 8225261