डोंगरगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 27 पेटी शराब जब्त… पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ब्यूरो प्रमुख राजा शर्मा

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कातुलवाही, मुसरा के समीप छापेमारी कर लगभग 27 पेटी मध्य प्रदेश की अवैध शराब, खाली बोतलें और ढक्कन जब्त किए हैं। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार संचालित हो रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इससे पहले भी सोशल मीडिया में शराब कारोबारियों के नाम सामने आए थे, हालांकि पुलिस ने उन दावों को खारिज करते हुए अपनी कार्रवाई का ब्योरा पेश किया था।

बताया जा रहा है कि पूर्व में उजागर अवैध शराब फैक्ट्री के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब और सामग्री की बरामदगी यह संकेत दे रही है कि क्षेत्र में संगठित तरीके से अवैध कारोबार संचालित हो रहा है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस के लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद अवैध शराब का नेटवर्क कैसे सक्रिय है। मामले में संरक्षण की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment