जनता रहें अलर्ट, प्रशासन बाढ़-बारिश में सुविधाओं पर दें ध्यान. CM मोहन यादव ने की अपील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारिश को लेकर प्रदेश की जनता से अलर्ट रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है. करीब सभी जिलों से बारिश की सूचनाएं मिल रही हैं.

उन्होंने कहा है कि यदि आवागमन रोड पर किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा है, तो लोग उसमें आने-जाने से बचें. उन्होंने कहा कि यात्रा करना जीवन से ज्यादा जरूरी नहीं है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के सभी नागरिकों से यह अपील की है और कहा है कि अपनी अपने परिवार के साथ साथ जानमाल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि सजग रहें और सावधानी बरतें. जहां खतरा दिखे, सूचित करें.

प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी अपने संदेश में कहा है कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी न आने पाए. ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्षा के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसान न होने पाए, हम सबका यही प्रयास होना चाहिए. उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है.

मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार

उन्होंने कहा कि यद्यपि जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा बारिश के मद्देनजर सभी इंतजाम किए गए हैं, तथापि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक इंतजाम भी किए जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को शुरूआत में ही तर-बतर कर देने वाले मानसून के मंगल प्रवेश पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं. उन्होंने कहा कि मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है. इसकी आमद खुशी देती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *