जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश ठाकुर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए आवश्यक सुझाव..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुण्डरदेही : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज में किया गया संकुल स्तरीय शिक्षक-पालक सम्मेलन
बड़ी संख्या में पालक एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए आवश्यक सुझाव,,,राज्य शासन के निर्देशानुसार आज बालोद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज में संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक-पालक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के सरपंच अरूण साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज के प्राचार्य  तिलक ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सांकरा ज की सरपंच  वारुणी देशमुख, सेवानिवृत्त शिक्षक  घासी राम दीपक, सी आर साहू, श्री बी एस ठाकुर, श्री मनोहर साहू,  निर्मल ठाकुर, नोहरु चंद्राकर, व्याख्यता  लोचन देशमुख एवं खिलेश गंगासागर सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच  अरूण साहू ने शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन के शासन की इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक-पालक बैठक के माध्यम से बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों का विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों से समुचित भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी अधिकारी  चन्द्रेश ठाकुर ने कहा कि विकास का मार्ग शिक्षा से ही प्रारंभ होता है। इसलिए शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त एवं परिणाम उन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। जिससे कि हमारे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

श्री ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास एवं उन्हें शिक्षा और संस्कार प्रदान करने में शिक्षकों के अलावा उनके माता-पिता, परिवार एवं समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी मंशा के अनुरूप राज्य सरकार के द्वारा विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था अन्य गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन का अभिनव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं भावी भविष्य के निर्माण हेतु शिक्षकों की भूमिका कोे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी शिक्षकों से पूरे लगन, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम को प्राचार्य  तिलक राम ठाकुर, सांकरा ज के सरपंच  वारूणी देशमुख, सेवानिवृत्त शिक्षक घासीराम दीपक एवं  सीआर ठाकुर, श्री नोहरू राम चन्द्राकर एवं अन्य अतिथियों ने एवं विशेषज्ञ शिक्षकों ने संबोधित करते हुए शिक्षा गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बच्चों के पालकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था एवं अन्य क्रियाकलापों की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को परिणाम उन्मूखी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए,, बैठक में  छगन पटेल,  गिरीश हरमुख,हंसराज देशमुख, भोलाराम साहू, नीलमति मारकण्डे, एमएल गौतम, विवेक धूर्वे, कोमल देशमुख, जीआर देशमुख, ईश्वर लेडिया, संध्या देशमुख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिका तथा बच्चों के पालकगण उपस्थित थे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *