निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली। लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम जनता की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए युवा कांग्रेस मुंगेली ने प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में जनता ने बढ़ते बिजली दामों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने नेतृत्व किया और कहा कि जनता अब महंगी बिजली को और सहन नहीं कर सकती। उन्होंने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इनमें श्याम जायसवाल, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, अभिलाष सिंह, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, इंद्रजीत कुर्रे, आनन्द सोनी, आरिफ़ खोखर, असद खोखर, नानू ठाकुर, भूपेंद्र साहू, मनीष साहू, जलेश यादव, नामदेव बंजारा, धीरेन्द्र लहरें और काकू पठान शामिल थे।एक आम नागरिक ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा, “हर महीने बिजली का बिल देखकर हमारी चिंता बढ़ जाती है। हमारी परिवार की आमदनी के हिसाब से यह अब असहनीय हो गया है।
युवा कांग्रेस का यह अभियान हमें अपनी आवाज उठाने का मौका दे रहा है।”युवा कांग्रेस ने सरकार से अपील की है कि वह बिजली बिलों पर तत्काल ध्यान दें और जनता को राहत प्रदान करें।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155956
Total views : 8176591