जनदर्शन आयोजन: कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुनी जन समस्याएं, 112 आवेदनों पर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया गया, जहां कलेक्टर कुंदन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल, विद्युत कनेक्शन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ दिलाने संबंधी 112 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्रामीणों ने अपनी विविध परेशानियां रखीं। ग्राम केशलीकला के रूपचंद जांगड़े ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का अनुरोध किया, जबकि ग्राम पंडोतरा के लालजी गबेल ने नया विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग की। इसी प्रकार, ग्राम भटगांव के जगदीश साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, ग्राम छिरहुट्टी के दीपक चंद्राकर ने 11 केवी विद्युत तार के स्थानांतरण, ग्राम सुकली की सुरजा जायसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, ग्राम गोविंदपुर के डेरहाप्रसाद ने नलकूप खनन, ग्राम विचारपुर के धनकू पाटले ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने नल जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल, ग्राम पेंड्रीतालाब के संजय जांगड़े ने खेत के रकबे में संशोधन, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के विजय पठारी ने ऋण पुस्तिका जारी कराने, ग्राम ककेड़ी की आंचल गोस्वामी ने महतारी वंदन योजना का लाभ तथा ग्राम घोरपुरा के रोहित श्रीवास ने आधार कार्ड में नाम सुधार कराने जैसे आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर नियमों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन का यह आयोजन जिला प्रशासन की जन-केंद्रित नीति को दर्शाता है, जिससे ग्रामीणों को सीधे अपनी बात रखने का मंच मिला।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *