प्रमोशन और ट्रांसफर: महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किए नए आदेश
सात सहायक संचालकों को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थापना
रायपुर। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात सहायक संचालकों को प्रमोशन देते हुए उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश मंगलवार को मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किया गया।
आदेश के मुताबिक आदित्य शर्मा, सहायक संचालक बलौदाबाजार को नई पदस्थापना देते हुए मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी स्थानांतरित किया गया है। अन्य अधिकारियों को भी उनकी नई ज़िम्मेदारियों के साथ विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।
सरकार का कहना है कि इस बदलाव से जिले स्तर पर कार्यों की गति और सेवा प्रदायगी में और अधिक मजबूती आएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही प्रमोशन व ट्रांसफर की एक और सूची जारी हो सकती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199310
Total views : 8237023