प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नए विधानसभा भवन, सीएम साय बोले—‘आज का दिन ऐतिहासिक’
छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर नए विधानसभा भवन का भव्य उद्घाटन
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने आज रायपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम के अनुसार पहले सत्य साईं अस्पताल का दौरा किया, इसके बाद ब्रह्मकुमारीज प्रजापिता के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का भव्य उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। सीएम ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुँचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। देश उनके नेतृत्व में स्वर्णिम विकास की ओर बढ़ रहा है।”
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि उन्होंने देश का मान और गौरव बढ़ाया है।
सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की, लेकिन इसे संवारने और विकसित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।
इस भव्य समारोह ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम दिया और राज्य के लिए विकास और समृद्धि के संदेश को मजबूत किया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162745
Total views : 8187286