प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रमन सिंह की तारीफ की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रमन सिंह की तारीफ की
नई विधानसभा भवन उद्घाटन समारोह में पीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया सच्चे कार्यकर्ता का उदाहरण

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि एक सच्चा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना मजबूत बना सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “रमन सिंह इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण भाव से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि राजनीति में यह कम देखने को मिलता है कि कोई नेता पद पर रहते हुए भी एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह सक्रिय बना रहे।

मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, “क्रिकेट में हम देखते हैं कि जो कप्तान होते हैं, वे खेलते हैं। लेकिन राजनीति में ऐसा कम होता है। डॉ. रमन सिंह को देखकर प्रेरणा मिलती है। वे हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं।”

इस बयान से न केवल डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक यात्रा की सराहना हुई, बल्कि नेताओं और आम जनता दोनों के लिए एक प्रेरक संदेश भी गया कि सच्चा समर्पण और मेहनत हमेशा लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment