अर्धवार्षिक परीक्षा का दबाव बना मौत की वजह? 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अर्धवार्षिक परीक्षा का दबाव बना मौत की वजह? 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

पेपर खराब होने से तनाव में थी छात्रा, परिजनों के बाहर जाते ही उठाया खौफनाक कदम

बस्तर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा की अर्धवार्षिक परीक्षा के कुछ पेपर ठीक नहीं गए थे, जिससे वह पिछले कई दिनों से गहरे तनाव में थी। यह मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

मृतक छात्रा की पहचान साधना पटेल (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा की रहने वाली थी और 12वीं साइंस की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, हाल ही में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान कुछ विषयों में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहने लगी थी। उसने अपनी चिंता परिजनों से भी साझा की थी।

परीक्षा खत्म होते ही बढ़ गया तनाव
जानकारी के मुताबिक, 17 दिसंबर को परीक्षा समाप्त होने के बाद से साधना लगातार मानसिक दबाव में थी। इसी बीच एक दिन जब परिजन घर पर मौजूद नहीं थे, तब उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अस्पताल में मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस
परिजन जब घर लौटे तो साधना को फंदे से लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि परीक्षाओं का बढ़ता दबाव और मानसिक तनाव किस कदर छात्रों को तोड़ रहा है। समय रहते संवाद, सहयोग और काउंसलिंग शायद ऐसे कई अनमोल जीवन बचा सकती है।

जरूरी सूचना:
अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो मदद लेना कमजोरी नहीं है।
भारत में टेली-मानस हेल्पलाइन: 14416 या 1-800-891-4416 पर 24×7 सहायता उपलब्ध है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *