ताजा खबर
छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन “रायपुर में सीएम साय ने निभाई परंपरा — गौशाला में गूंजे मंत्र, जब मुख्यमंत्री ने खुद गौमाता को खिलाई खिचड़ी! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले को प्रदान किया “स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड” — आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सपरिवार गोवर्धन पूजा — प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भव्यता और गरिमा के साथ सजेगा बालोद का राज्योत्सव — कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले को प्रदान किया “स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड” — आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को प्रदान किया स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड
इस महत्वपूर्ण उलपब्धि के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कंवर का जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मान

बालोद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने शुक्रवार आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 अक्टूबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बालोद जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के चयनित 186 जनजातीय बहुल ग्रामों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर एवं इन ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से शासकीय योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा जमीनी स्तर पर नेतृत्व को सशक्त बनाने तथा जनजातीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

इसके अलावा इस दौरान जिले के चयनित सभी 186 गांवों में ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया गया। जिसके फलस्वरूप भारत सरकार के द्वारा बालोद जिले को स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड प्रदान किया गया है। बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आज बालोद जिला प्रशासन द्वारा सयुंक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय सिंह कंवर सहित एसडीएम सुरेश साहू एवं जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित इस कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों का सम्मान किया गया।

कलेक्टर मिश्रा ने जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसके प्रमुख सूत्रधार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारियों के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। इसके लिए उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित इस कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी,!

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment