ताजा खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रांची :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी। अपने दौरे के पहले दिन 28 दिसंबर को वह राजधानी रांची पहुंचेंगी और आगमन के बाद रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

जमशेदपुर में दीक्षांत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम

29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी, जहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति, भाषा और परंपरा की समृद्ध विरासत को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति वापस रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

गुमला में जनसांस्कृतिक समागम

राष्ट्रपति मुर्मु 30 दिसंबर को गुमला जिले के रायडीह में आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और जनजीवन से जुड़े विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

लोकभवन में रात्रि विश्राम

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने झारखंड दौरे के दौरान 28 और 29 दिसंबर को रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment