बिहार चुनाव 2025 की तैयारी तेज! वैशाली में BJP की रणनीतिक बैठक की कमान संभाली MP बृजमोहन अग्रवाल ने

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार चुनाव 2025 की तैयारी तेज! वैशाली में BJP की रणनीतिक बैठक की कमान संभाली MP बृजमोहन अग्रवाल ने
— कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण से उत्साहित दिखे सांसद, बोले- “यही संगठन की असली ताकत”

रायपुर/पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को गति दे दी है। इसी कड़ी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वैशाली (दक्षिणी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का संचालन किया।

बैठक में सांसद अग्रवाल ने पार्टी की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण अभियान और जनसंपर्क योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं — उनका अनुशासन और समर्पण ही संगठन की शक्ति है।

अग्रवाल ने अपने X पोस्ट में लिखा, “बिहार के कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देखकर मन प्रसन्न हुआ। यही भावना हमें विजय की ओर ले जाएगी।”

बैठक में जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहाप्रदेश कार्यसमिति सदस्य व हाजीपुर विधानसभा प्रभारी डॉ. ज्योतिनगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहाग्रामीण पश्चिम मंडल अध्यक्ष सीतेश रंजनपूर्वी मंडल अध्यक्ष रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन के सूत्रों के अनुसार, यह बैठक बिहार चुनावों के लिए भाजपा की प्रारंभिक “ग्राउंड एक्टिवेशन प्लान” का हिस्सा है, जिसमें बूथ स्तर पर मजबूती और मतदाताओं से सीधा संपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment