दो केन्द्रों में होगी प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट, 497 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट 01 मई को जिले के दो केन्द्रों डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय और शासकीय एस.एन.जी महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के 497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार दोनों परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज को प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं रामनाथ गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12.15 बजे समाप्त होगी।

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस, स्कूल का फोटोयुक्त परिचय पत्र में से किसी एक के साथ प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित केन्द्र में पहुंचना अनिवार्य है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment