सूरजपुर हत्याकांड को लेकर CG में पोस्टर वॉर, भाजपा ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर लगाया गुंडाराज को बढ़ावा देने का आरोप, कहा ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। बीतें दिनों प्रदेश में हुए सूरजपुर हत्याकांड से छत्तीसगढ़ में अब सियासत गरमा गई हैं। राज्य की सत्ता में स्थापित भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस पर निशाना साधे जा रही हैं। इसी कड़ी में आज फिर भाजपा ने सूरजपुर हत्याकांड में NSUI नेता की गिरफ्तारी के बाद, सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर गुंडाराज के बीज बोने का आरोप लगाया है।

भाजपा की ओर से जारी इस पोस्टर में छत्तीसगढ़ के दो आम आदमी न्यूज पेपर पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वे आपस में कानून व्यवस्था को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं समाचार पत्र में कांग्रेस पार्टी के गुंडों पर साय सरकार के एक्शन की हेडलाइन लिखी नजर आ रही है। इस पोस्टर को जारी करते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ी में लिखा है कि, प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज…काबर कि, अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार…

https://x.com/BJP4CGState/status/1847147853476430132

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment