रायपुर: Raipur में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai रविवार को बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वर्गीय पिता के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने Omprakash Jaiswal के स्वर्गीय पिताजी के दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने अंत में ‘ॐ शांति’ कहकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Author: Deepak Mittal









