SIR मुद्दे पर सियासी तनातनी, मंत्री खुशवंत और शैलेश त्रिवेदी में जुबानी जंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR (Special Investment Region) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब तक जितने चुनाव जीते हैं, वे घोटाले करके जीते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस अच्छे काम में भी सवाल उठाती है, जिससे स्पष्ट होता है कि जनता उनके गलत तरीकों को पहचान चुकी है और भाजपा के साथ है।

इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश जान रहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया में कैसे छेड़छाड़ हो रही है और वोट की चोरी हो रही है। त्रिवेदी ने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। उन्होंने कहा कि खुद गलती करना और दोष कांग्रेस पर मढ़ना, भाजपा नेताओं के लिए सबसे बेतुकी बात है।

उधर, मंत्री गुरु खुशवंत ने घोषणा की कि आज से बिजली बिल हाफ योजना लागू हो गई है। इसके तहत गरीब उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही लोग पीएम सूर्यघर योजना का भी लाभ उठा सकते हैं।

मंत्री ने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी टिप्पणी की और इसे केवल प्रचार-प्रसार (प्रोपोगेंडा) बताया। उनका कहना था कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार और गलत कार्यों को जान चुकी है और नियुक्त किए गए नाम पहले से तय थे।

इस सियासी जंग के बीच SIR और विकास योजनाओं को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जबकि जनता इन मुद्दों को लेकर नजर रखे हुए है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *