ऑपरेशन तलाश में 119 गुमशुदा लोगों की दस्तयाबी, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने किया प्रशस्ति पत्र प्रदान

सूरजपुर। जिले में 1 जून से 30 जून 2025 तक चलाए गए ऑपरेशन तलाश अभियान में सूरजपुर पुलिस ने 119 गुमशुदा महिला-पुरुषों को खोजकर उनके परिजनों से सकुशल मिलाने में सफलता प्राप्त की है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों द्वारा गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पतासाजी कर दिल्ली, गोवा, बिहार सहित अन्य जिलों एवं स्थानों से गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया।

इस अभियान की सफलता पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अभियान के दौरान कुल 381 गुम इंसानों की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिनमें से 119 व्यक्तियों की सफल दस्तयाबी की गई।

सही रणनीति और तकनीकी सहायता से मिली सफलता
डीआईजी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी नियुक्त कर पुलिस टीमों को गठन कर संभावित स्थानों पर भेजा गया। परिजनों से लगातार संपर्क कर सूचनाएं एकत्र की गईं और तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग किया गया।

थाना वार आंकड़े
थाना सूरजपुर से 31, भटगांव 19, रामानुजनगर 22, विश्रामपुर 13, प्रतापपुर 10, ओड़गी 5, चंदौरा 2, झिलमिली 5, जयनगर 6, चांदनी 3, प्रेमनगर 3 व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया। कुल 103 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल रहे।

संवेदनशील मामलों में भी सफलता
थाना विश्रामपुर क्षेत्र की एक गुम महिला को दिल्ली के जाफराबाद से दस्तयाब किया गया। महिला के दो छोटे बच्चों ने मां को पाकर खुशी जताई। वहीं, एक गुम व्यक्ति को मुंबई से काउंसलिंग के माध्यम से वापस बुलाया गया। कुछ मामले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती, बहकावे या नाराजगी के कारण गुमशुदगी से जुड़े रहे, जिन्हें गंभीरता से लेकर दस्तयाब किया गया।

सम्मानित अधिकारी व जवान
प्रशंसनीय कार्य के लिए निरीक्षक जावेद मियांदाद, एएसआई राकेश यादव, मनोज द्विवेदी, राजकिशोर खलखो, क्षेत्रपाल सिंह, भुनेश्वर केरकेट्टा, करन नेताम, कृष्णकांत पाण्डेय, हीरालाल बखला, नवीन सिंह, पुष्पा पैंकरा, पवन कुमार, अनिल कुजूर, जयप्रकाश तिवारी, युवराज यादव एवं रोशन तिर्की को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *