काम में लापरवाही बरतने पर एसपी प्रशांत ठाकुर ने रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा और आरक्षक पंकज सिंह को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया में जुआ खेलते लोगों का वीडियो वायरल हुआ था।
यह वीडियो रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल का बताया जा रहा था। इतने वृहद स्तर पर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ संचालित होना कहीं न कहीं थाना प्रभारी की संलिप्तता अथवा पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण न रख पाना प्रदर्शित करता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219559
Total views : 8262277