थाना बाजना पुलिस ने हत्या के अपराध में 11 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम घटना का संक्षिप्त विवरण:- घटना दिनांक 28.07.2014 को आरोपीगण शंकर पिता गोतम मुनिया निवासी धावडादेह व कोदरिया उर्फ कोमलसिह पिता फुलजी मुनिया निवासी धावडा देह द्वारा बेल को पत्थर मार कर टांग तोडने की बात को लेकर मृतक लिमजी पिता वागजी मुनिया निवासी धावडादेह के साथ गाली गलौच कर, सिर पर, बाये पेर, दाहिने कन्धे पर धारिया से मारपीट कर चोट पहुंचा कर हत्या कर दी गई ।

घटना के संबंध मे थाना बाजना पर फरियादी खिमजी पिता वागजी मुनिया उम्र 25 वर्ष निवासी धावडादेह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 110/2014 धारा 307,302, 294,506.34 भादवि का अपराध आरोपीगणो शंकर मुनिया व कोदरिया उर्फ कोमलसिंह के विरुध्द पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण मे आरोपी शंकर पिता गोतम मुनिया को पूर्व मे ही दिनांक 01.08.2014 गिरफ्तार किया जा चुका है तथा आरोपी कोदरिया उर्फ कोमलसिह घटना दिनांक से लगभग 11 वर्षो से फरार चल रहा था।

प्रकरण मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बाजना द्वारा सभी आवश्यक हरसंभव प्रयास किये जाने के उपरांत भी आऱोपी की गिरफ्तारी नही होने एवं प्रकरण काफी अधिक समय से लंबित होने से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा प्रकरण की अग्रिम विवेचना हेतु श्रीमती नीलम बघेल अ.अ.पु. सैलाना को आदेशित किये जाने पर केस डायरी अग्रिम विवेचना हेतु दिनांक 16.07.2025 को अ.अ.पु.सैलाना को प्राप्त हुई।

पुलिस कार्यवाही का विवरणः-
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नीलम बघेल अ अ पु सैलाना के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा फरार आरोपी कोदरिया उर्फ कोमलसिंह की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय कर गिरफ्तारी हेतु डेढ माह से लगातार प्रयास किये जाने उपरांत दिनांक 09.09.25 को मुखबीर से जानकारी मिली की फरार आरोपी कोदरिया उर्फ कोमलसिंह मुनिया उसके मामा के गांव सेमलिया माल में आया हुआ है जो वापस कहीं जाने की तयारी में है तत्काल दबीश दी जाये तो मिल सकता हैं सुचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा गांव सेमलिया माल मे दबिश देकर आरोपी कोदरिया उर्फ कोमलसिंह मुनिया को दिनांक 09.09.2025 को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपीः-
1.कोदरिया उर्फ कोमलसिंह मुनिया उम्र 32 वर्ष निवासी धावडादेह थाना बाजना जिला रतलाम म.प्र. (दिनांक 28.07.2024 से विगत लगभग 11 वर्षो से फरार था )

विशेष भूमिकाः- अ.अ.पु.सैलाना श्रीमती नीलम बघेल (विवेचक), निरी रणजीतसिंह मकवाना थाना प्रभारी बाजना, निरी.सुरेन्द्रसिंह गडरिया थाना प्रभारी सैलाना, उनि रामसिंह खपेड थाना बाजना, सउनि योगेश निनामा थाना बाजना, आर 709 नरवर मईडा थाना बाजना।

सराहनीय भूमिका :- प्रआर 442 मोहित भुरिया ,प्रआर 154 शैलेन्द्र सिंह, आर. 954 प्रेम निनामा, आर 1161 शंकर राव शिन्दे, आर 842 दीपक बैरावत, आर 1055 प्रकाश सिंगाड, आर.1136 किशन मचार, आर 1165 दरबार जमरा,vआर. 832 सन्नी मईडा थाना बाजना, आर. दिनेश खराडी, आर.तुफान भुरिया थाना सैलाना, सायबर सेल आर.विपुल आर तुषार सिसोदिया की सराहनीय भुमिका रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *