जुआरियों पर की गई कार्रवाई पर संदेह, पुलिस की भूमिका संदिग्ध..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(स्वपना माधवानी) : गुंडरदेही : बीते 12 फरवरी को गुंडरदेही थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिनकापार स्थित सेवा सहकारी समिति मर्या. के पीछे, एक खेत में नीले रंग के त्रिपाल में बैठे जुआरियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़कर कुल ₹80,400 नकद जब्त किए और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपियों में तुषार बंसाली, भूपत राम साहू, ईश्वर लाल साहू, पुखराज सतनामी, नीलेश कुमार गात्रे, रोहित कुमार मारकंडे, परमानंद डहरे, संतोष कुमार साहू, त्रिभुवन साहू, हरिराम सोनकर, विनोद सोनकर, पी. लक्ष्मण राव, टेकुराम साहू, सुरेंद्र कुमार मोटवानी और बृजभान शोरी शामिल हैं।

इस पुलिस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में कई चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इस जुआ अड्डे पर कुल 17 लोग मौजूद थे और खेल में लगभग ₹15-16 लाख का दांव लगाया गया था। लेकिन पुलिस ने केवल 15 लोगों को गिरफ्तार कर ₹80,400 की जब्ती दिखाई।

सूत्रों का आरोप है कि गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंड्रे ने मुख्य जुआरी को छोड़ दिया और गिरफ्तार आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाकर उन्हें छोड़ने के लिए मोटी रकम वसूली। इस मामले में पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं, जिसके चलते बाहरी लोगों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। लेकिन पुलिस द्वारा बाहरी लोगों को आकर जुआ खेलने की अनुमति देना इस बात की ओर इशारा करता है कि चुनाव में गड़बड़ी की संभावना हो सकती है और पुलिस की संलिप्तता संदेहजनक नजर आ रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *