जुए के फड़ से 50 लाख बरामद, पुलिस ने बताया सिर्फ 10 लाख! दुर्ग में कार्रवाई पर उठे सवाल, SSP ने दिए जांच के आदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जुए के फड़ से 50 लाख बरामद, पुलिस ने बताया सिर्फ 10 लाख! दुर्ग में कार्रवाई पर उठे सवाल, SSP ने दिए जांच के आदेश
अंजोरा पुलिस की कार्रवाई अब खुद बनी जांच का विषय, सभ्रांत परिवारों के युवाओं ने लगाए गंभीर आरोप

दुर्ग।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जुए के फड़ पर हुई बड़ी पुलिस कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। अंजोरा चौकी पुलिस द्वारा 16 जून को की गई रेड में जहां 18 आरोपियों की गिरफ्तारी और 10.82 लाख रुपये जब्त करने की जानकारी दी गई थी, वहीं अब 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम दबाए जाने के आरोप लग रहे हैं। मामला गरमाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

  • 16 जून की रात को अंजोरा पुलिस ने पृथ्वी पैलेस होटल के पीछे खाली मैदान से जुआ खेलते 18 लोगों को पकड़ा।

  • पुलिस ने 10.82 लाख रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त करने की बात कही।

  • तीन दिन बाद छूटने के बाद आरोपियों ने शहर में यह चर्चा फैलाई कि मौके पर 50 लाख रुपये से अधिक थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 10 लाख दिखाए।

दबे मुंह बड़े खुलासे

गिरफ्तार किए गए युवकों का कहना है कि

  • जुए का अड्डा असल में पृथ्वी पैलेस के विला-2 में लंबे समय से चल रहा था

  • पुलिस ने रेड के स्थान को जानबूझकर “पैलेस के पीछे मैदान” बताया

  • कई आरोपी सभ्रांत परिवार और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े हुए हैं, जिनका कहना है कि उन पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई है।

SSP ने दिए जांच के निर्देश

SSP विजय अग्रवाल ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अब यह देखा जाएगा कि

  • क्या वास्तव में 50 लाख रुपये बरामद हुए थे?

  • क्या रेड की लोकेशन जानबूझकर बदली गई थी?

  • और क्या कार्रवाई सभी कानूनी मानकों पर खरी उतरी?

होटल प्रबंधन की चुप्पी

इस मामले में जब मीडिया ने पृथ्वी पैलेस प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।


जुए पर कार्रवाई के बाद अब खुद पुलिस पर लगे सवालों ने मामले को उलझा दिया है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कितनी रकम जब्त हुई और कितनी गायब हो गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment