अंबिकापुर: अंबिकापुर संभाग में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक आरक्षक की पहचान देवस राम एक्का के रूप में हुई है, जो शंकरगढ़ थाना में पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के ग्राम घोरगड़ी निवासी देवस राम एक्का तीन दिन पूर्व अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। बताया जा रहा है कि वे रायपुर से लौटने के बाद गांव के समीप कोटगहना जंगल पहुंचे और अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उन्होंने जहर का सेवन कर लिया है और वे जंगल में पड़े हैं।
सूचना मिलते ही परिजन तत्काल कोटगहना जंगल पहुंचे और गंभीर अवस्था में उन्हें राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि उनकी पत्नी शंकरगढ़ में ही एक हाईस्कूल में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8157496
Total views : 8179145