ठगी के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा: आदतन अपराधी अश्वनी डडसेना ने 74 लाख की धोखाधड़ी कर बनाई नकली डील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद। पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश करते हुए आदतन अपराधी अश्वनी कुमार डडसेना (59 वर्ष, निवासी ग्राम अंगारी, थाना व जिला बालोद) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक योग संचालक से 74 लाख 68 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

मामला कैसे हुआ

पीड़ित दीनदयाल जेठूमल (47 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 20, पाररास, थाना व जिला बालोद) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई से 13 अगस्त 2025 के बीच आरोपी अश्वनी डडसेना, परसराम साहू और अन्य साथियों ने उन्हें जमीन का सौदा करने के नाम पर संपर्क किया।

  • आरोपियों ने दीनदयाल से ऋण पुस्तिका, आधार, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज ले लिए।

  • इकरारनामा करने का वादा किया लेकिन सीधे जमीन की रजिस्ट्री करा दी।

  • जिस जमीन पर पहले से लाखों का भवन निर्माण था, उसे खाली भूमि बताकर बेचा गया।

  • सौदे की कुल राशि 81 लाख 71 हजार रुपये थी, जिसमें केवल 7 लाख 3 हजार रुपये नकद दिए गए।

  • शेष 74 लाख 68 हजार रुपये का फर्जी चेक दिया गया, जो बाद में बाउंस हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद अपराध क्रमांक 404/2025 धारा 318(4), 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए,

  • आईजी दुर्ग रेंज के निर्देशन,

  • एसपी बालोद के मार्गदर्शन,

  • एएसपी व एसडीओपी बालोद की देखरेख में
    थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार डडसेना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि अश्वनी डडसेना पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ थाना बालोद, जामगांव आर, उतई, पुरानी भिलाई, भिलाई नगर, कोतवाली दुर्ग और अमलेश्वर (जिला दुर्ग) में धोखाधड़ी, मारपीट और गाली-गलौज के प्रकरण दर्ज हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *