दुर्ग : स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में संचालित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस अवैध गतिविधि का संचालन करने वाली महिला तथा एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को सूचना प्राप्त हुई थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम ने योजना बनाकर संबंधित मकान में दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को मकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35), निवासी विद्या विहार कॉलोनी तथा एक ग्राहक अमन शेख (25), निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगद राशि तथा आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। हिरासत में ली गई आठ महिलाओं से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8186814
Total views : 8220524