
(शैलेश शर्मा ) रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा जिले में गांजा की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना नवागढ़ पुलिस ने 17 सितंबर 2024 की रात मुखबिर की सूचना पर 2 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सूचना के आधार पर थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम मिसदा और खैरताल के बीच नाकाबंदी कर वाहन क्रमांक CG 11 BD 8761 (XL 6) को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप में लिपटा हुआ 2 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए गए वाहन की कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोहारिक यादव (निवासी बोडसरा, थाना जैजैपुर), अमित कुमार (निवासी तुषार, थाना जैजैपुर), और प्रशांत श्रीवास (निवासी तुषार, थाना जैजैपुर, जिला शक्ति) के रूप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 360/24 के तहत धारा 20(B), 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई और उन्हें 18 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी नवागढ़), सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर राठौर, आरक्षक जनक राम कश्यप, अनिल कुर्रे, संजय टंडन, माघवेंद्र, मुकेश राज और अभिषेक जयसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163457
Total views : 8188334