पुलिस और व्यापारी संघ आमने-सामने : पार्षद विशाल मोटवानी की गिरफ्तारी पर शहर में तनाव
गणेश विसर्जन जुलूस में विवाद
दल्लीराजहरा में 10 सितंबर को गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। प्रशासन द्वारा तय समय सीमा के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) बजने पर पुलिस बल ने साउंड सिस्टम बंद कराने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान राजहरा निवासी पार्षद विशाल मोटवानी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी से बहस किए जाने का आरोप बताया गया,,
पुलिस का आरोप है कि मोटवानी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ा, धक्का-मुक्की की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
दल्लीराजहरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचने पर तुरंत कार्रवाई की गई। राजहरा थाना में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 132, 221 और 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विशाल मोटवानी के खिलाफ पूर्व में भी 10 प्रकरण दर्ज हैं। इस मामले में भी उन्हें गंभीर धाराओं में आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
12 सितंबर को पुलिस बल ने आरोपी विशाल मोटवानी को एसडीएम कार्यालय राजहरा के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी कार्रवाई की। दल्लीराजहरा शहर पूरी तरह छावनी के रूप में तब्दील रहा अब पूरे दिन तनाव का माहौल बना रहा,, समाचार लिखे जाने तक शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है और व्यापारी संघ आक्रोश में है,
व्यापारी संघ का मोर्चा
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही दल्लीराजहरा के व्यापारिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। राजहरा व्यापारी संघ, अनाज-किराना व्यापारी संघ समेत कई संगठनों ने इसे षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तारी बताया।
इसी विरोध के चलते 12 सितंबर को दल्लीराजहरा का व्यापार पूरी तरह बंद रहा। दुकानें बंद होने से बाजार सुनसान दिखा और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आंदोलन का विस्तार
व्यापारी संगठनों ने घोषणा की है कि आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा। 13 सितंबर को भी दल्लीराजहरा, कुसुमकसा और डौंडी क्षेत्र का व्यापार बंद रहेगा। व्यापारी संगठनों का कहना है कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक दबाव और पुलिस की मनमानी का परिणाम बताया जा रहा है,,
शहर की आबोहवा बदलती हुई
पार्षद की गिरफ्तारी और व्यापारी संघ के विरोध के बाद दल्लीराजहरा शहर की फिज़ा बदल गई है। एक ओर पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था का हवाला दे रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यापारी संगठनों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
स्थिति यह बन गई है कि पुलिस और व्यापारी आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। शहर में तनाव का माहौल है और दोनों पक्षों की जिद के चलते आने वाले दिनों में टकराव और बढ़ सकता है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी,,
इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि विशाल मोटवानी के खिलाफ में पूर्व में भी 10 मामले दर्ज हैं और गणेश विसर्जन के दौरान भी विशाल मोटवानी शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार किया है आरोपी के खिलाफ में कार्रवाई की गई,,
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156283
Total views : 8177119