लाइफस्टाइल: अचानक घर पर मेहमान आ जाएं और समझ न आए कि क्या परोसा जाए, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद पोहा से आप झटपट एक स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक तैयार कर सकते हैं। पोहा वेज कटलेट कम समय में बनने वाली आसान रेसिपी है, जिसे आप हरी धनिया की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
जरूरी सामग्री
-
पोहा – 2 कप
-
उबले आलू – 2
-
गाजर – 1 (बारीक कटी हुई)
-
शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
-
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
-
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
-
अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस)
-
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
-
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
-
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
-
नमक – स्वादानुसार
-
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
-
बेसन – 2 चम्मच
-
मैदा – 2-3 बड़े चम्मच
-
ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
-
तेल – तलने के लिए
बनाने की विधि
-
सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह धोकर 5 मिनट के लिए भिगो दें। फिर अतिरिक्त पानी छानकर अलग रख दें।
-
एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को मैश करें।
-
इसमें पोहा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
-
अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिश्रण तैयार करें।
-
इसमें बेसन मिलाकर सभी सामग्री को अच्छे से गूंथ लें।
-
एक कटोरे में मैदा और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें।
-
तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का चपटा करें।
-
कटलेट को पहले मैदा के घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें।
-
कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
गरमा-गरम पोहा वेज कटलेट तैयार हैं। चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आप चाहें तो इन्हें शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156854
Total views : 8178084