Poha Dosa Recipe: झटपट बनाएं हेल्दी और टेस्टी पोहा डोसा, जानें बनाने की विधि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Poha Dosa Recipe: आमतौर पर आपने चावल और दाल से बना डोसा घर पर बना कर या फिर बाहर से लाकर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पोहे से बना डोसा शायद ही खाया होगा। पोहे में फाइबर, आयरन, विटामिन, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

इसे खाने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है, वजन कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में अगर आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी पोहे का डोसा बनाते हैं, तो ये आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता और आपको कुछ अलग खाने के भी मिल सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

सामग्री

पोहा- 11/2 कप

चावल- 1/2 कप

नारियल- 2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

तेल- जरूरत के अनुसार

पोहा डोसा बनाने की विधि

1. सबसे पहले चावल को धोकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें,

2. पोहा को भी धोकर थोड़ा पानी डालें और एक अलग बर्तन में 1 से 2 भिगो दें।

3. इसके बाद दोनों का पानी निकाल दें।

4. एक ब्लेंडर में चावल, पोहा और ताजा नारियल डालें, थोड़ा पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें,

5. इसके बाद नमक डालें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें।

6. अगली सुबह बैटर को अच्छी तरह मिलाएं, डोसा पैन को गर्म करें।

7. अब पैन पर बैटर को थोड़ा मोटा फैलाएं, ऊपर से थोड़ा तेल छिड़कें।

8. थोडी देर बाद इसे पलट दें और दोनों तरफ से पकाएं।

9. आपका हेल्दी और टेस्टी डोसा बनकर तैयार है। इसे आप चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *