PM मोदी को ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ सम्मान, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री साय बोले— यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी भारत का वैश्विक सम्मान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने इसे भारत के गौरव का स्वर्णिम क्षण बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना भारत के लिए ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि नए, आत्मविश्वासी और सशक्त भारत की वैश्विक पहचान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह अलंकरण भारत की तेजी से बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख, विश्व मंच पर एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में स्थापित होती पहचान और प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक एवं सशक्त नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज 140 करोड़ भारतीय, विश्व समुदाय के बीच भारत को और अधिक आदर, सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ खड़ा देखते हुए गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई और अभिनंदन देते हुए कहा—
“भारत का मान, भारत का अभिमान।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8144986
Total views : 8159036