ताजा खबर

इथियोपिया की संसद में PM मोदी की दहाड़, आतंकवाद पर दिया सख्त संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अदीस अबाबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत–इथियोपिया संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर जोरदार संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मामले में “प्राकृतिक साझीदार” हैं।

क्षेत्रीय शांति और विकास में साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया अफ्रीका के एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षेत्र में स्थित है, जबकि भारत हिंद महासागर के केंद्र में है। ऐसे में दोनों देश क्षेत्रीय स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के रूप में भारत और इथियोपिया एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं और साझा विकास के नए रास्ते खोल सकते हैं।

आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’

संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया। उन्होंने कहा, “आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसके खिलाफ लड़ाई साझा, सामूहिक और वैश्विक होनी चाहिए।”
मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह विकास, शांति और लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है।

पहलगाम हमले पर इथियोपिया के समर्थन की सराहना

प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति इथियोपिया की संवेदनाओं और समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मित्र देशों का सहयोग आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में बेहद अहम है।

सुरक्षा सहयोग और वैश्विक एकजुटता पर जोर

मोदी ने भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है और अपने अनुभव मित्र देशों के साथ साझा करने को तैयार है। उन्होंने सुरक्षा सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और क्षमता निर्माण पर विशेष बल दिया।
साथ ही, उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी वैश्विक कार्रवाई के लिए संयुक्त राष्ट्र सुधारों की जरूरत भी रेखांकित की।

ऐतिहासिक और मानवीय रिश्तों की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इथियोपिया के रिश्ते केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और मानवीय भी हैं। उनके संबोधन के अंत में इथियोपियाई सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment