नामीबिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय से की मुलाकात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में भारतीय समुदाय से मुलाकात की। पीएम मोदी जिस होटल में ठहरे हैं, उसमें प्रधानमंत्री से मिलने बड़ी संख्या में भारतीय और भारतवंशी लोग पहुंचे।

 

भारतीय समुदाय की एक महिला ने कहा कि ‘पीएम मोदी के नामीबिया दौरे को लेकर हम रोमांचित हैं। हम प्रधानमंत्री के स्वागत में गरबा नृत्य करेंगे। एक अन्य महिला ने कहा कि यह पहली बार होगा, जब मैं पीएम मोदी से मिलूंगी। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।’नामीबिया की राजधानी विंडहॉक में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय उत्सुक है। बड़ी संख्या में लोग हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री मोदी के होटल आने का इंतजार कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर नामीबिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के नामीबिया दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन सकती है, जिसमें यूरेनियम निर्यात, रक्षा उपकरण खरीद और तेल और गैस के क्षेत्र में सहयोग आदि प्रमुख हैं।पीएम मोदी के नामीबिया की यात्रा से शुरू हो सकता है प्रोजेक्ट चीता 2
नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में चीते अच्छी तरह से रह रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या पर्यावरण संतुलन के लिए अभी भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामीबिया यात्रा के बाद ‘प्रोजेक्ट चीता 2’ की शुरुआत हो सकती है, जिससे भारत को और ज्यादा चीते मिल सकें। यह बयान भारत में जैविक विविधता और वन्यजीव संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों को और आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।

ग्लोबल साउथ में भारत की भूमिका अहम, अफ्रीका हमारा मजबूत साथी
नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान कहा कि ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) में भारत की नेतृत्व भूमिका को दुनिया मानती है, और इस दिशा में अफ्रीका भारत का मजबूत साझेदार है। उन्होंने बताया कि भारत ने नामीबिया को हमेशा समर्थन दिया है और नामीबिया ने भी तीनों “वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट” में भाग लिया है।

यूरेनियम के निर्यात की संभावना पर भी होगा विचार
राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि भारत को नामीबिया में पाए जाने वाले क्रिटिकल मिनरल्स (अहम खनिज) में काफी रुचि है। इसके अलावा भारत नामीबिया से यूरेनियम के निर्यात की संभावना पर भी विचार कर रहा है। हाल ही में नामीबिया में तेल और गैस के भंडार भी पाए गए हैं, जो भारत के लिए एक और आकर्षण का क्षेत्र है। श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षा क्षेत्र को लेकर भी बातचीत होगी। वहीं नामीबिया भारत से कुछ रक्षा उपकरण खरीदना चाहता है और क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) को दोनों देशों के रिश्तों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना जा रहा है।खनिज और रक्षा पर होगी अहम बातचीत
नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत और नामीबिया के रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि भारत उन पहले देशों में शामिल था जिन्होंने नामीबिया की आज़ादी का समर्थन किया था। आजीदी के बाद दोनों देशों के बीच यह दोस्ती मजबूत आर्थिक संबंधों में बदल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 साल बाद नामीबिया की यात्रा पर पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, खनिज संसाधनों और रक्षा सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

नामीबिया में संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नामीबिया के दौरे के दौरान वहां राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया के राष्ट्रीय स्मारक ‘हीरोज एकर’ पर जाकर देश के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा वे नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे और वहां मौजूद भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल के सबसे लंबे विदेश प्रवास के अंतिम चरण में दक्षिण अफ्रीकी देश नामीबिया जा रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम के संबंध में उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री 72 साल की महिला राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की योजना के संबंध में उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी देश की राष्ट्राध्यक्ष नेतुम्बो नंदी-नदाइत्वाह के साथ भारत-नामीबिया द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने के संबंध में बातचीत करेंगे।

नामीबिया में पहली बार बनी हैं महिला राष्ट्रपति, 27 साल बाद भारतीय पीएम का दौरा
बता दें कि नामीबिया में राष्ट्रपति के पद पर पहली बार महिला का चुनाव हुआ है। 72 वर्षीय नेतुम्बो नंदी-नदाइत्वाह ने इसी साल मार्च में 83 वर्षीय निवर्तमान राष्ट्रपति नंगोलो म्बुम्बा का स्थान लिया। ब्राजील दौरे के बाद पीएम मोदी भारतीय समयानुसार देर रात करीब 2.24 बजे नामीबिया के लिए रवाना हुए। मोदी का नामीबिया आना इसलिए भी खास है क्योंकि 27 वर्षों के अंतराल के बाद किसी प्रधानमंत्री की यात्रा हो रही है। खबरों के मुताबिक नामीबिया में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद भारत रवाना हो जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *