PM मोदी का बड़ा तोहफ़ा! बिलासपुर, रायपुर और नागपुर में 407 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी – जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर/रायपुर/नागपुर।केंद्र सरकार की ओर से रोजगार मेला के 16वें चरण में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर में तीन भव्य समारोह आयोजित किए गए, जहाँ कुल 407 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत हुआ, जिसमें अलग-अलग विभागों जैसे रेलवे, डाक, गृह, स्वास्थ्य और संस्कृति मंत्रालयों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियाँ मिलीं।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 अभ्यर्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और देश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 बिलासपुर आयोजन

नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 185 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले। इसमें 173 रेलवे और 12 अन्य विभागों (सीआईएसएफ व डाक विभाग) से थे।
मुख्य अतिथि तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री) ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी और मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 रायपुर आयोजन

डब्लूआरएस कॉलोनी कम्युनिटी हॉल में 73 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें रेलवे के 45, डाक विभाग के 4, गृह मंत्रालय के 2, स्वास्थ्य के 5 और संस्कृति मंत्रालय के 1 अभ्यर्थी शामिल थे।
मुख्य अतिथि दुर्गादास उइके (केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री) और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई विधायक व अधिकारी मौजूद रहे।

 नागपुर आयोजन

मंगल मंडप, कड़बी चौक में 149 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

तीनों शहरों में आयोजित रोजगार मेलों ने युवा प्रतिभाओं को सरकारी सेवा में सुनहरा अवसर दिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम साबित हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *