राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कथित अनादर के मुद्दे पर राज्य की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और उनकी पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता एक नारी, एक आदिवासी और देश के महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के लिए टीएमसी को कभी माफ नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि Droupadi Murmu संथाल आदिवासी परंपरा के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल गई थीं, लेकिन टीएमसी सरकार ने राष्ट्रपति और उस पवित्र कार्यक्रम का बहिष्कार किया। उन्होंने इसे देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद और आदिवासी समाज का अपमान बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि देश का आदिवासी समाज और नारी शक्ति भी इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार का यह रवैया राज्य की जनता और आदिवासी समुदाय के सम्मान के खिलाफ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को International Women’s Day की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति, प्रशासन, खेल, विज्ञान और समाज सेवा जैसे हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और वे देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने Aam Aadmi Party पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस “आपदा” से मुक्ति पाई, वह जरूरी थी। अगर पहले की सरकार बाधा न बनती तो मेट्रो फेज-4 परियोजना काफी पहले पूरी हो जाती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में विकास का नया मॉडल दिखाई दे रहा है, जहां परियोजनाएं फाइलों में अटकने के बजाय तेजी से जमीन पर उतर रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment