पौधारोपण से महाविद्यालय परिसर हुआ हराभरा, छात्रों में दिखा पर्यावरण के प्रति उत्साह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दल्लीराजहरा, 21 जुलाई , शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिला बालोद के कलेक्टर के निर्देश पर एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य की ओर प्रेरित करना था।

महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में फलदार और फूलदार पौधे लगाए गए। इसमें शिक्षकों और कार्यालयीन कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेंद्र साहू की उपस्थिति रही। उन्होंने महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।
प्राचार्य डॉ. कविता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “पौधा लगाना केवल एक क्रियाकलाप नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने का संकल्प है। हमें न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखरेख भी हमारी जिम्मेदारी है।”
पौधारोपण अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ठाकुर के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक पी.के. सिंह, अनुग्रहिता जॉन, सरिता स्वामी, धर्मेंद्र सिंह, यामिनी देवी, कांति नेताम, राकेश कोठारी, ओमेश्वरी मंडावी और कार्यालय के कर्मचारी द्रौपदी कोर्राम, कमलेश सुधाकर एवं यादव राम शांडिल्य ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस पहल से न केवल परिसर हरा-भरा हुआ, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत हुई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *