दक्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में एक भयावह विमान दुर्घटना हुई है। कोलंबियाई वायु सेना का लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान इक्वाडोर सीमा के निकट प्यूर्टो लेगुइज़ामो हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में विमान के मलबे को भीषण आग की लपटों में घिरा हुआ दिख रहा है। हालांकि अभी तक हताहतों की संख्या आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान पर कम से कम 110 सैनिक सवार थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225463
Total views : 8269965