प्लेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन….07 कम्पनियों में विभिन्न पदों के लिए 41 युवाओं का हुआ चयन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जमकोर, मुंगेली में प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कैम्प में 41 युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम रूप से चयन किया गया।

वहीं 238 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कम्पनियों द्वारा प्रारंभिक रूप से चयनित युवाओं का 15 दिनों के भीतर द्वितीय साक्षात्कार उपरांत भर्ती की जाएगी।

कैम्प में 07 कम्पनियों ने सेल्स ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, ब्रांच रिलेशनशीप मैनेजर, रिलेशनशीप मैनेजर, ई. आर. पी. हैन्डलिंग, अपरेंटिस, सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, इंश्योरेंस एडवाइजर, सर्विस एडवाइजर, फ्लोर सुपरवाइजर, बैक ऑफिस, सेल्स एग्ज्युकेटिव एवं टेक्नीशियन सहित 377 पदों पर भर्ती के लिए 580 आवेदक उपस्थित हुए, जिसमें 451 आवेदकों ने साक्षात्कार में भाग लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *