ग्राम छपारा के लोगों को मिली सौगात..यह थी मांग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव  से राजा शर्मा

राजनादगांव जिले के अन्तर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड से लगभग 16 किलोमीटर दूर ग्राम छपारा के ग्रामीणों को शासकीय राशन के लिए 3 किलोमीटर चल कर ग्राम सलोनी जाना पड़ता था। प्रशासन से कई बार ग्रामीणों ने शासकीय राशन दुकान की मांग कर चुके थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


 ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव प्रचार में आए जनपद सदस्य रवि अग्रवाल को अपनी समस्या से अवगत कराया ग्रामीणों की समस्या को जनपद सदस्य रवि अग्रवाल ने गम्भीरता से लेते हुए ग्रामीणों की मांग को प्रदेश महामंत्री रामजी भारती से चर्चा कर ग्रामीणों की मांग पूरा किया और प्रशासन ने ग्राम छपारा में शासकीय राशन दुकान खोलने का आदेश जारी किया।

लगभग 146 राशन कार्ड धारी हितग्राही पंचायत मुख्यालय सलोनी जाते थे इस आदेश से ग्रामीणों में हर्ष हैं।
लम्बे समय से चल रहे ग्रामीणों की मांग आज पूरी हो गई अगस्त महीने से राशन का वितरण छपारा में ही होगा ।
ग्रामीणों से रवि अग्रवाल ने चुनावी वादे में ग्रामीणों से कहा था कि चुनाव परिणाम के दो माह के अंदर आपके गांव का राशन आपके गांव में वितरण होगा किसी को चल कर सलोनी नही जाना पड़ेगा।


आज ग्राम छपारा में शासकीय राशन दुकान खोलने का के लिए सुमन मां बमलेश्वरी स्व सहायता महिला समूह को अनु.अधिकारी राजस्व श्री खेमलाल वर्मा ने आदेश जारी किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment