PBKS vs DC: ब्लैक आउट की वजह से धर्मशाला में रद्द हुआ IPL मैच, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा फैसला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

PBKS vs DC: आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच खेला जा रहा था। इसी बीच पाकिस्तान ने जम्मू के अलावा कई शहरों पर गोलीबारी कर दी है, जिसकी वजह से मैच को बीच में ही अचानक रोक दिया गया है।

इसके बाद खेल को रद्द कर दिया गया है।

धर्मशाला में ब्लैक आउट

आईपीएल 2025 का मैच नंबर 58 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। वहीं दूसरी ओर भारत के कई शहरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई है। इसी बीच धर्मशाला में भी मैच को अचानक रोक दिया गया था। इसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया। बता दें कि पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से पहले ही देर से शुरू हुआ था। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी आपदा की वजह से मैच को अचानक रोक दिया गया हो। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 122 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी निभाई थी। प्रियांश आर्य ने शानदार 34 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर नाबाद थे। वहीं श्रेयस अय्यर जैसे ही बल्लेबाजी करने आए। मैच को रोकने का फैसला कर दिया गया।

पंजाब की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *