वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बालोद सहित जिले में राष्ट्रभक्ति का महोत्सव- सुनील चंद्रवंशी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

19 से 26 जनवरी तक ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक होंगे विविध आयोजन 26 जनवरी को रायपुर व जगदलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

बालोद,,राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेशभर में चार चरणों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी 2026 तक दल्लीराजहरा शहर सहित पूरे बालोद जिले में आयोजित किए जाएंगे।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं दल्लीराजहरा सहित जिले के सभी जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
शैक्षणिक संस्थानों में होंगी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


द्वितीय चरण के दौरान 19 से 26 जनवरी तक जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की सहभागिता से वंदे मातरम् आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां, विशेष सभाएं, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, रंगोली, चित्रकला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।
साथ ही राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


ऑडियो-वीडियो बूथ से जुड़ेंगे नागरिक
सार्वजनिक एवं निजी सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम् का गायन रिकॉर्ड कर अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर पूर्व रिकॉर्डेड धुन के साथ गायन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
चार चरणों में हो रहा आयोजन उल्लेखनीय है कि इस अभियान का प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।


तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के साथ तथा चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।


भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह आयोजन ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रगीत के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *