पथरिया ब्लॉक स्तरीय आदिवासी युवा शक्ति का गठन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पथरिया:- मुंगेली जिले के पथरिया विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय आदिवासी युवा शक्ति का गठन किया गया जिसमें अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। युवाओं ने आदिवासी समाज में जागृति लाने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गोंड महासभा अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले इष्ट देव बूढ़ा देव के छाया चित्र पर पीला चावल व धूप दीप जलाकर किया गया।


बता दें कि केंद्रीय गोंड महासभा जिला मुंगेली ने अनेक सराहनीय सामाजिक कार्य कर मिशाल पेश किया है जिनसे प्रेरित होकर आज समाज के युवाओं ने संगठित होने सामाजिक संगठन का दामन थामा है।

पथरिया विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय युवा शक्ति का गठन कर सामाजिक दायित्वों को निभाने का संकल्प लेते हुए युवाओं ने कहा की हम अपने समाज के साथ सदैव साथ रहेंगे और समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। युवाओं ने केंद्रीय गोंड महासभा जिलाध्यक्ष मरावी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की जिलाध्यक्ष समाज को गति देने दिन रात कार्य कर रहे हैं इसी कारण है की आज समाज में जागरूकता आई है और समाज संगठित हुए हैं।

इसकी जानकारी देते हुए केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीते वर्षों से केन्द्रीय गोंड महासभा ने लगातार समाज को एकता के सूत्र में बांधने कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि आज जिला मुंगेली में बड़े बड़े कार्य आयोजित हो रही है जिसमें समाज के मातृ शक्ति, पितृ शक्ति, युवा शक्तियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

आदिवासी युवा शक्ति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपेश छेदैहा, उपाध्यक्ष राधे नेताम, सचिव कैलाश खुसरो, सह सचिव टेकलाल छेदैहा, कोषाध्यक्ष गंगा सागर, उप कोषाध्यक्ष प्रभु मरकाम, मंच संचालक ताराचंद मरावी, उप मंच संचालक रजीत खुसरो, मीडिया प्रभारी छबि मरावी, अनुराग मरावी, उप मीडिया प्रभारी प्रमोद मरावी, सलाहकार/ राय पंच गोपी सोरी, नारद, तुमाढेटा विश्व आदिवासी दिवस के लिए रैली प्रभारी बलेश्वर मरावी, धर्मेंद्र मरावी, पड़ियाइन के लिए गौतम मरावी, रामायण, झूलना कला भगत राम, देवदत्त, धरदेही के लिए अमित छेदैहा, शिवा मरावी, रापा झोरी रवि खुसरो व सुरेंद्र छेदैहा को जिम्मेदारी दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *